पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के माध्यम से कार्यशाला का हुआ आयोजन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के माध्यम से बदन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की केन्द्र प्रबंधक नीरज कुतंल द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे शिक्षा सेतु, RSCIT, RSCFA, RSCEp~ एवं कैरियर काउंसलिंग आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने कार्यशाला में तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद केन्द्र के बारे में बताते हुए कहा कि अगर विवाह से पहले ही लोगों को संवाद, मानसिक स्वास्थ्य और जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन मिल जाऐ तो विवाह के बाद की समस्याओं, घरेलू हिंसा और तलाक जैसी स्थितियों को कम किया जा सकता है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मजबूत रिश्तों को बढ़ावा देना, लोगों को सशक्त बनाना और परिवारों को मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र पर विवाह पूर्व युवक-युवतियों को समझ और भावनात्मक शिक्षा प्रदान करती है। केंद्र पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में विवाह पूर्व परामर्श, इंटरैक्टिव गतिविधियाँ, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम हैं। कार्यशाला के दौरान व्याख्याता जल सिंह, अशोक कुमारी एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की काउंसलर मनीषा चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 60 छात्राऐं उपस्थित रही।

