संशोधित कार्यक्रम: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री 25 व 26 जुलाई के दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर आएंगे

Jul 24, 2025 - 14:15
 0
संशोधित कार्यक्रम:  शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री 25 व 26 जुलाई के दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर आएंगे
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 25 व 26 जुलाई के दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर आयेंगे। शिक्षा मंत्री रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में कर 25 जुलाई को प्रातः 9 बजे डीग जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी कार्यों का निरीक्षण कर रात्रि 8 बजे भरतपुर पहुंचेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि शिक्षा मंत्री 26 जुलाई को प्रातः 9 बजे पंचायत समिति सेवर के ग्राम जघीना में अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे बीडीए सभागार में घुमंतु जातियों के परिवारों के साथ संवाद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री दोपहर 3 बजे बीडीए सभागार में जिला डीग एवं भरतपुर के पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................