किशन वाधवानी (कालू भाई) चोथी बार बने खानपुर सिंधी पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष

Dec 26, 2025 - 13:26
 0
किशन वाधवानी (कालू भाई) चोथी बार बने खानपुर सिंधी पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष

उदयपुर, (हीरालाल भूरानी )  पूज्य श्री खानपुर सिंधी पंचायत की आम सभा भुपालपुरा स्थित सिन्धु भवन में हुई । बैठक के सभाध्यक्ष प्रताप कारङा थे । बैठक मे पंचायत उत्थान पर कई बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया । कोषाध्यक्ष इन्द्र रामेजा ने पंचायत का आय - व्यय प्रस्तुत किया। सभाध्यक्ष ने उपस्थित सम्पूर्ण कोरम (सदस्यों )से राय लेकर सर्वसम्मति से किशन वाधवानी (कालू भाई) को पुनः पूज्य श्री खानपुर सिन्धी पंचायत उदयपुर के आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु निर्विरोध अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।  

इस अवसर पर नवनिवार्चित अध्यक्ष वाधवानी ने कहा की जिस तरह आप सभी ने पूर्व में मुझे साथ - सहयोग दिया है उसी तरह आगे भी मुझे आप सभी का सहयोग मिलता रहेगा और पूज्य श्री खानपुर सिंधी पंचायत अपनी नई बुलंदियों की और अग्रसर होकर  विकास के कार्य करेगी ।
वाधवानी इससे पूर्व भी तीन बार पंचायत के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं और यह चौथी बार उनको सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष पद पर पुनः चुना गया है । वर्ष 2014 से निरन्तर अध्यक्ष  चुने जाने के साथ श्री झूलेलाल सेंट्रल पचांयत के निदेशक, राष्ट्रीय सिन्धी समाज  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सिन्धी धर्मशाला ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष, पुज्य सिन्धी पंचायत से:11 से 13 के  संरक्षक एव अन्य कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुडकर सेवाएं दे रहे है ।

इस मौके पर पंचायत के वरिष्ठ सदस्य अशोक मंदवानी, नन्दलाल मदंवानी, मनोहर कारडा, रवि माधवानी, राजेश खत्री, कमल साहित्या, लक्ष्मण साहित्या, नरेश साहित्या, किशन कटारिया, नन्दलाल खत्री, मनोहर कारङा, हरिराम राजानी, राजकुमार नेनाणी, दिलीप कटारिया, घनश्याम खत्री, पवन आहुजा इत्यादि मौजूद थे । बैठक का संचालन विशाल नेनाणी ने किया हरिश आहुजा ने धन्यवाद व आभार  व्यक्त किया । राष्ट्रीय सिन्धी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल वरधानी ने किशन वाधवानी के  अध्यक्ष (मुखी) चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुऐ कहा की खानपुर पंचायत चहुंमुखी विकास करेगी ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................