जिला प्रभारी मंत्री ने ली भरतपुर व डीग जिले के अधिकारियों की बैठक कार्यालयों से कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटे

अधिकारी फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति करें समय पर - जिला प्रभारी मंत्री

Jul 27, 2025 - 14:04
 0
जिला प्रभारी मंत्री ने ली भरतपुर व डीग जिले के अधिकारियों की बैठक कार्यालयों से कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटे
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जल संसाधन एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि सभी अधिकारी राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति में सक्रियता से भागीदारी निभाकर प्रदेश में अग्रणी जिलों में शामिल करें। 
जिला प्रभारी मंत्री रविवार को नगर निगम सभागार में भरतपुर एवं डीग जिले के अधिकारियों की बैठक लेते हुये विभागवार योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लक्ष्यों को समय पर पूरा करते हुये प्रदेश स्तर पर रैंकिंग में प्रथम पांच जिलों में शामिल करते हुये धरातल पर फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं को लागू करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं में जो भी व्यक्ति पात्र है, उन्हें चिन्हित कर लाभान्वित करें। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, विभागीय अनुदान योजनाओं में कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि दोनों जिले कृषि प्रधान हैं, कृषि विभाग की अनुदान योजनाओं, उर्जा के क्षेत्र में सौर उर्जा संयत्र लगवाने की योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार प्रसार कर लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में भामाशाहों, प्रवासी नागरिकों को भागीदारी के लिये प्रेरित करने, स्वच्छ भारत अभियान में सभी गांवों में नियमित साफ सफाई एवं कचरा उठाव के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवासहीन परिवारों को समय पर किश्त मिले, खाद्य सुरक्षा योजना में जो भी पात्र व्यक्ति हैं उन्हें लाभान्वित किया जाये। 
जिला प्रभारी मंत्री ने जल जीवन मिशन में शेष कार्य को गति देते हुये ग्राम पंचायतों में खोदी गई सडकों की मरम्मत कार्य को गुणवत्ता से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिये जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने, बजट घोषणाओं के तहत नवीन संस्थानों के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता से पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग सडकों, फ्लाईओवर एवं राजकीय भवनों के निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिये निरन्तर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने जिलों में क्षतिग्रस्त भवनों, राजकीय कार्यालयों को चिन्हित कर सार्वजनिक निर्माण विभाग से सत्यापन कराते हुये समय पर मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुये विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान करें। जो कार्य नियमों के अनुकूल नहीं हो उसके संबंध में परिवादी को संतोषजनक जबाव देकर विभागीय कार्यवाही से अवगत करायें। 
जिला प्रभारी सचिव भरतपुर शुचि त्यागी ने कहा कि सभी विभाग सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत प्रदान करते हुये हर क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिये टीम भावना से कार्य करें। जिला प्रभारी सचिव डीग वी. सरवन ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ आमजन को सुगमता से मिले, बजट घोषणाऐं समयबद्ध रूप से धारातल पर साकार हों। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने जिले की बजट घोषणाओं की प्रगति एवं विभिन्न अभियानों की प्रगति के बारे में बताया। जिला कलक्टर डीग उत्सव कौशल ने पीपीटी के माध्यम से विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। 
इस अवसर पर विधायक बयाना ऋतु बनावत, बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी सहित भरतपुर एवं डीग जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................