गांधी जी ने संपूर्ण मानवता को अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया

Oct 2, 2020 - 23:02
 0
गांधी जी ने संपूर्ण मानवता को अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया

भरतपुर,राजस्थान 
डीग –(2 अक्टूबर) राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती  डीग भाजपा ग्रामीण मंडल  कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके कार्यकर्ताओ ने गांधीजी और शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके द्धारा बताए गए अहिंसा और प्रेम के संदेश  को जन-जन में फैलाने का संकल्प लिया इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कि गांधी जी का दर्शन समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्‍व के कल्‍याण का मार्ग प्रशस्‍त करता है। वे आज भी संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं।स्व. शास्त्री जी सच्चे अर्थों में भारत रत्न थे। उन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से ना सिर्फ देश का नेतृत्व किया। बल्कि देश के वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाते हुए किसानों को भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए ।उन्होंने जय जवान जय किसान का जो नारा दिया वो आज भी सर्वाधिक प्रासंगिक है! श्री गांधी सर्वोदय संस्थान डीग पर  उमेश पाराशर की अध्यक्षता में गांधी जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

  • पदम चंद जैन की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow