नौगांव रामगढ मे 30 जुलाई को लगेगा रोजगार शिविर

Jul 28, 2025 - 14:01
 0
नौगांव रामगढ मे 30 जुलाई को लगेगा रोजगार शिविर

रामगढ़ (छगन चेतीवाल) रामगढ़ तहसील मे बुधवार 30 जुलाई को महात्मा गाँधी आईटीआई के सौजन्य से विशाल रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई के प्रबंधक हरीश मुखीजा ने बताया की 30 जुलाई को रोजगार कार्यालय अलवर एवं महात्मा गांधी आईटीआई कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में पायल मैरिज होम रामगढ़ में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन बेरोजगार युवाओं को शैक्षणिक एवं कौशल योग्यता के आधार पर रोजगार के लिए सहज एवं सरल प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। शिविर में नामी कंपनियां अपनी सेवाएं देंगी। इच्छुक योग्य बेरोजगार व्यक्ति शिविर में अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ ज्यादा से ज्यादा आए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................