नगरपालिका वैर में कनिष्ठ अभियंता राजेश उपाध्याय की सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई
वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
नगरपालिका कनिष्ठ अभियंता राजेश उपाध्याय की दिनांक 31.07.2025 गुरुवार को नगरपालिका नदबई से सेवानिवृत्ति होने पर नगरपालिका वैर के चैयरमैन, अधिशाषी अधिकारी, पार्षद एवं संवेदकों द्वारा भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन आज दिनांक 04.08.2025 सोमवार को कार्यालय नगरपालिका परिसर में आयोजित किया गया। कनिष्ठ अभियंता राजेश उपाध्याय हमेशा अपने पद एवं कार्य के प्रति जागरूक रहने के साथ साथ ईमानदार एवं स्वच्छ छवि, कर्तव्य निष्ठ, मृदुभाषी व्यक्ति थे।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु महावर, अधिशाषी अधिकारी जीतेन्द्र गर्ग ने साफा माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर कनिष्ठ अभियंता राजेश उपाध्याय को सहसम्मान विदाई दी। साथ ही संवेदक सुरेन्द्र कुमार शर्मा, कौशलेंद्र दत्तात्रेय, विक्रम सिंह धाकड़, राजेश तंवर, चन्द्रशेखर धाकड़,वीरी सिंह ने कनिष्ठ अभियंता राजेश उपाध्याय को माला साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर कर भावभीनी विदाई दी। कनिष्ठ अभियंता राजेश उपाध्याय मूल रूप से कनिष्ठ अभियंता नगरपालिका नदबई में कार्यरत थे। साथ ही साथ कनिष्ठ अभियंता नगरपालिका वैर एवं नगरपालिका पालिका उच्चैन का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता करन सिंह, परशराम धाकड़, जतिन गुर्जर, अशोक धाकड़,पवन कुमार चौधरी, सुनील कुमार,निहाल सिंह मीणा, राजेन्द्र प्रसाद मीणा, कौशल वर्मा, कनिष्ठ अभियंता नरेगा विजेन्द्र मीणा, रामवीर, धानीराम,वेदी प्रजापत आदि मौजूद थे।

