मेजर दलपत सिंह शेखावत बलिदान दिवस : रावणा राजपूत समाज की बैठक, 23 सितम्बर को जालौर में होगा भव्य महाकुंभ 

Aug 20, 2025 - 14:43
 0
मेजर दलपत सिंह शेखावत बलिदान दिवस : रावणा राजपूत समाज की बैठक, 23 सितम्बर को जालौर में होगा भव्य महाकुंभ 

तख़तगढ़ (बरकत खान) मालपुरा (उम्मेदपुर), तहसील आहोर, जिला जालौर स्थित साधू अनोपदासजी महाराज की झोपड़ी में 18 पट्टी रावणा राजपूत समाज की आम बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करण सिंह सोलंकी एवं उपाध्यक्ष खीम सिंह सोलंकी ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 23 सितम्बर को जालौर में मेजर दलपत सिंह शेखावत बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज का भव्य महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। समाज की ओर से मालपुरा झोपड़ी की तरफ़ से 18 ग्राम रावणा राजपूत समाज की उपस्थिति में ₹21,000 का सहयोग प्रदान किया गया।
समाज की ओर से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधु इस महाकुंभ में शामिल हों तथा अन्य बंधुओं को भी आमंत्रित करें। आयोजन के लिए मालपुरा अनोपदास झोपड़ी की ओर से पाँच बसों की व्यवस्था की गई है, जो विभिन्न गांवों से समाजबंधुओं को लेकर जालौर पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफ़िला भी इस ऐतिहासिक आयोजन हेतु रवाना होगा।
अध्यक्ष करण सिंह सोलंकी एवं उपाध्यक्ष खीम सिंह सोलंकी ने कहा कि अड़ोस-पड़ोस के सभी गांवों एवं प्रदेशभर के समाजबंधु से हाथ जोड़कर निवेदन है कि 23 सितम्बर को जालौर पधारकर इस महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने में सहभागी बनें।
बैठक में उपस्थित समाजबंधु रतनसिंह बेदाना, मग सिंह बेदाना, धर्म सिंह बेदाना, लक्ष्मणसिंह अगवरी, डूंगरसिंह अगवरी, रमेशसिंह सेदरिया, हिम्मतसिंह सेदरिया, सुरेश सिंह दयालपुरा, जबरसिंह सुगलिया,गणपतसिंह अगवरी ।
तख़तगढ़ समाजबंधु मदनसिंह, जोग सिंह, सज्जन सिंह, जवान सिंह, मोहन सिंह, भंवर सिंह, हड़मत सिंह, कानसिंह, बाबूसिंह, परबत सिंह, कालूसिंह, जालम सिंह, फूलसिंह, बहादुर सिंह, मनोरसिंह, थान

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................