योग प्रशिक्षकों ने भरी हुंकार दिसम्बर तक स्याई या संविदा कैडर नहीं बनाया तो करेंगे निदेशालय घेराव

Sep 16, 2025 - 13:53
Sep 16, 2025 - 13:54
 0
योग प्रशिक्षकों ने भरी हुंकार दिसम्बर तक स्याई या संविदा कैडर नहीं बनाया तो करेंगे निदेशालय घेराव

 सुमेरपुर (पाली/ बरकत खान) आयुष नर्सेज महासंघ एवं योग संघर्ष समिति के बेनर तले आज सुमेरपुर के निजी होटल में पाली ,सिरोही जिले के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में कार्यरत योग प्रशिक्षको की बैठक का आयोजन किया गया आयुष नर्सिंग महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, योग शिक्षक ललित मेघवाल सुमेरपुर ने बताया कि आज की बैठक का उद्देश्य 5 वर्ष से राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में कार्यरत  योग प्रशिक्षकों के स्थाईकरण ,संविदा कैडर ,वेतन वर्दी एवं महिला योग प्रशिक्षक व पुरुष योग प्रशिक्षको को समान  कार्य समान वेतन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आयुष नर्सेज महासंघ एवं योग संघर्ष समिति ने सर्व समिति से बैठक लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष,योग शिक्षक ललित मेघवाल सुमेरपुर ने योग प्रशिक्षको संबोधित करते हुए बताया 5 वर्षों से स्थाई करन के लिए संघर्ष कर रहे है वर्तमान डबल इंजन की सरकार के मंत्रियों को कही बार ज्ञापन दिए पर हमारे ज्ञापन पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है हम सरकार से निवेदन करने है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने हर घर योग घर-घर योग को पूर्ण करने में कभी पीछे नहीं है हट रहे हैं योग में राजस्थान 2025 के सत्र में अव्वल चल रहा हैं,

योग शिक्षक मेघवाल ने संबोधन में बताया कि 5 वर्षों से कम मानदेय पर कार्य करने वाले योग प्रशिक्षकों को डबल इंजन सरकार से आस हैं ,कि भारत सरकार के  आयुष मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संशालित एवम् मोदी जी के  के सपने घर-घर योग हर-हर योग को साकार करते हुए योग को राजस्थान में एक अलग पहचान दी है इन योग  प्रशिक्षको को  आशा है की डबल इंजन की राजस्थान सरकार हमारी समस्या को सुनेगी और जल्द से जल्द हमें संविदा कैडर, समान वेतन, एवम् स्थाई करने का तोहफा देगी पाली जिला योग संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि समय रहते हैं हमें स्थाई नियुक्ति एवं संविदा क्रेडिट नहीं बनाया जाता है तो आयुर्वेद निदेशालय अजमेर का घिराव करेंगे एवं मुख्यमंत्री आवास जयपुर के बाद करना देंगे जिसकी  आगामी दिनों में पाली जिले के योग प्रशिक्षको  की सर्वे सहमति से रूप रेखा बनाई जाएगी आज के कार्यक्रम में पाली जिले के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में कार्यरत योग प्रशिक्षक विनोद कुमार, मोंटू कुमार, अरविंद कुमार,नारायण लाल, प्रवीण कुमार, रिंकेश,सिरोही जिले के योग प्रशिक्षक नरेश मीणा, पुष्पा कुमारी, कल्पेश कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रकाश, कुसुम, आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................