एसडीएम की मौजूदगी में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन

Aug 20, 2025 - 18:00
 0
एसडीएम की मौजूदगी में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)

रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलावडा में उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार मीणा की मौजूदगी में सांय 6:30 बजे से रात्रि चौपाल लगी। जिसमें विकास अधिकारी विजय भाल, ग्राम पंचायत सरपंच जुम्मा खान व सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों द्वारा विशेष रूप से रिटायर्ड कन्डेक्टर फजरु खान, सरपंच जुम्मा खान,असरफ खां, नासिर खान, असगर खां,लक्ष्मण सैनी सहित अनेक किसानों द्वारा विद्युत सप्लाई कम दिए जाने की लिखित शिकायत दी गई। साथ ही कस्बे जागरूक युवक शशीकांत शर्मा,बिसम्बर जैन वेदांशु रावल, अभिषेक, सुनील जाटव द्वारा कस्बे में सार्वजनिक शौचालय बनवाने व कस्बे के नवनिर्मित मुख्य मार्ग व मैन बाजार में सडक पर अतिक्रमण करने से आमजन को आवागमन में होने वाली परेशानी से निजात दिलाने की मांग की।

इस बारे में मौजूद विद्युत विभाग के सहायक अभियंता औमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 33 केवी लाइन टूटने के कारण कल सप्लाई बाधित रही थी अब आगे से साढ़े चार घंटे रेगुलर सप्लाई और आधा घंटा पीने के पानी के लिए सप्लाई दी जाएगी। और विकास अधिकारी विजय भाल ने ग्राम पंचायत सरपंच से कहा कि यदि गांव में जगह उपलब्ध है तो सार्वजनिक शौचालय की स्वीकृति दे दी जाएगी।
ग्राम पंचायत सरपंच जुम्मा खान द्वारा उपखण्ड अधिकारी को लिखित रूप से ज्ञापन दिया गया जिसमें उन्होंने कस्बे रिंग रोड मुख्य मार्ग के बीचोंबीच लगभग छः फुट से अधिक गहराई पर चालीस वर्ष से अधिक पुरानी पेयजल लाइन को सड़क के एक साइड फिर से डलवाने की मांग की है और बताया कि लाइन में लीकेज होने से सड़क को तोड़ना  पड़ता है और आवागमन भी बाधित होता है।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि आज राज परिवार के साथ कस्बा अलावडा़ में रात्रि चौपाल लगाई गई जिसमें किसानों की विद्युत समस्या, सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग और सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी के समीप खुला कुआ ढकवाने की मांग का पत्र और थाना अधिकारी  द्वारा कस्बा अलावडा़ में पुलिस चौकी के लिए जगह आवंटित कराने की मांग की गई है।
रात्रि चौपाल में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता औमप्रकाश गुप्ता, जलदाय विभाग के सियाराम गुर्जर, पीडब्ल्यूडी विभाग की सहायक अभियंता खुशबू मीणा,आई एल आर रामेश्वर चौधरी, पटवारी सोनू मीणा, ग्राम विकास अधिकारी राकेश श्रीधर शर्मा, आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डालचंद कृष्णन,वैध औमप्रकाश चौधरी, रामगोपाल सिंह, वित्तिय साक्षरता मिशन सियाराम सैनी, सीएचसी से डाक्टर तन्मय मिश्रा,
पशु चिकित्सक डॉ सुभाष वर्मा, प्रधानाचार्य सतपाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मी मीणा, नरेगा के कनिष्ठ अभियंता गौरव, बाबूलाल शर्मा, सौभाग्य शर्मा सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका व अन्य विभागों से कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................