जाट समाज बैठक में पदाधिकारियों की निर्विरोध हुई नियुक्ति 

Dec 14, 2023 - 18:39
Dec 14, 2023 - 20:52
 0
जाट समाज बैठक में पदाधिकारियों की निर्विरोध हुई नियुक्ति 

कठूमर (अशोक भारद्वाज):-कठूमर कस्बे में गुरुवार को महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास में राजस्थान जाट महासभा कठूमर की बैठक राजस्थान जाट महासभा अलवर के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मोर के मुख्यातित्थ में आयोजित की गई। अलवर जिले के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष समय सिंह चौधरी ने बताया कि सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मोर ने बैठक में जाट समाज कठूमर के संरक्षक पद पर दीपचंद नेता,अध्यक्ष पद पर उदयसिंह चौधरी, राजस्थान जाट महासभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर सतवीर पहलवान रानोता को नियुक्त किया गया और शीघ्र ही युवा प्रकोष्ठ और जाट महासभा कठूमर की कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में समाज में व्याप्त कुरितियां को दूर करने और समाज को एकता और मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर राजस्थान जाट महासभा जिला उपाध्यक्ष राजवीर चौधरी, पूर्व सरपंच तुहीराम चौधरी ,विजेंद्र चौधरी, देवेंद्र देशवाल जीएसएस अध्यक्षरेटा, रमेश चौधरी, रामजीलाल चौधरी, दिगंबर चौधरी, सुरेश चौधरी, मोहन नेता, लोकेश रानोता, ओमवीर चौधरी ,विजय भगत, हरप्रसाद भगत, विजयपाल चौधरी, देवेंद्र चौधरी, ओमी पहलवान, जगदीश चौधरी, भगवान सिंह चौधरी ,शिवराम चौधरी श्यामा चौधरी,भोलू चौधरी, दीपक चौधरी  सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान