स्काउट गाइड जिला परिषद अलवर का पांचवा वार्षिक अधिवेशन खेरली में हुआ आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला परिषद अलवर का पांचवा अधिवेशन ब्राह्मण धर्मशाला खेरली में बुधवार को स्थानीय संघ कठूमर के प्रधान एवं जिला उप प्रधान रवि दत्त वकील की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद योगेंद्र कुशवाह, उमेश जैन कठूमर, तिजारा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रहे।
अधिवेशन में वर्ष भर में किया गया आय व्यय गतिविधियों का सदन में अनुमोदन एवं आगामी वर्ष में होने वाली गतिविधियों पर विचार विमर्श तथा अनुमानित आय व्यय भी प्रस्तुत किया गया। स्थानीय संघ एवं स्काउट और गाइड जिन्होंने वर्ष में अच्छे कार्य किया एवं अपनी योग्यता वृद्धि की उनका सम्मान किया गया।
इस अधिवेशन में अलवर जिला के समस्त स्थानीय संघ जिला बहरोड एवं कोटपूतली के स्थानीय संघ जिला खैरथल तिजारा के स्थानीय संघ के पदाधिकारीयोने भाग लिया स्थानीय संघ कठूमर के सचिव ओम प्रकाश गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारी ने सभी का सम्मान किया।
