जाखल में घोड़ी के बच्चे के जन्म पर कुआं पूजन, सामूहिक भोज का हुआ आयोजन

Dec 26, 2025 - 13:56
 0
जाखल में घोड़ी के बच्चे के जन्म पर कुआं पूजन, सामूहिक भोज का हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) जाखल में एक पालतू घोड़ी द्वारा सुंदर बच्चे को जन्म देने के बाद कुआं पूजन व जलवा जैसे आयोजन किए गए।सुरेंद्र कुमावत ने बताया कि जिस प्रकार परिवार में बेटे के जन्म पर कुआं पूजन कर खुशी व्यक्त की जाती है, ठीक उसी प्रकार कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर विधि-विधान से कुआं पूजन किया गया। इसके बाद घोड़ी की जलवा भी पूजी गई,जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

घोड़ी के मालिक छोटू कुमावत द्वारा अपने पालतू जानवर को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान देना लोगों के लिए प्रेरक क्षण रहा।जलवा पूजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए। कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि पालतू जानवर केवल पशु नहीं, बल्कि परिवार का अभिन्न हिस्सा होते हैं, और उनके जीवन के सुखद अवसर भी उत्सव के रूप में मनाए जा सकते हैं। यह आयोजन अपनी अनूठी सोच, सांस्कृतिक मूल्यों और मानवीय संवेदना के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................