जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक: सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में समय पर ऋण मिले- जिला कलक्टर

Aug 30, 2025 - 15:21
 0
जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक:  सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में समय पर ऋण मिले- जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय/ 30 अगस्त) जिला कलक्टर कमर चैधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्श समिति की बैठक की गई। जिसमें एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा सहित जिले के सभी बैकर्स एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने सभी बैंको को निर्देश दिया गया कि  कृषि, रिटेल एवं सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम के क्षेत्र में अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत एवं वितरण करना सुनिश्चित करें जिससे जिले का सी.डी. रेशियो को राज्य के औसत सीडी रेश्यो के बराबर लाया जा सके। उन्होंने जन सुरक्षा सैचुरेशन कैंप की प्रगति की बैंकबार समीक्षा कर प्रत्येक शाखा को कैंप के तिथि से पूर्व पंचायत के सभी स्कूलों में सामाजिक सुरक्षा योजना एवं कैम्पों के बारे में संबंधित सभी योजनाओं के पंपलेट बंटवाने के निर्देश दिये ताकि माता पिता को इस योजना का लाभ के बारे में बता सके।
उन्होंने उद्योग विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग को सभी पंचायतों में विभागीय योजनाओं के बारे मे ग्रामीणों को जानकारी देने के दिये जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने सभी बैंकों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना एवं  केन्द्र व राज्य प्रायोजित योजनाओ में अधिक से अधिक ऋण वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंकों को सभी लम्बित आवेदनों कों त्वरित निष्पादन करने तथा सम्बन्धित विभागों को बैंकों में आवेदन पूरी जांच कर पात्रता पूरी करने पर ही भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो बैंक सरकार द्वारा प्रायोजित योजना में बढ़ चढ़ कर हिस्सा नहीं  लेंगे उन पर उचित कार्यवाही कि जायेगी। उन्होंने बड़े बकायेदारो से ऋण वसूली के लिए सक्रिय प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन देते हुए सभी बैंकों को बड़े एन.पी.ए. बकायादारों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 
जिला कलक्टर कमर चैधरी एवं पंजाब नैशनल बैंक के मण्डल प्रमुख प्रमोद कुमार द्वारा पीएनबी बछामदी शाखा से सैलरी अकाउंट में डेथ क्लेम का 30 लाख का चेक नामित महिला रिंकी कुमारी को प्रदान किया। आरबीआई के एलडीओ मनदीप सिंह वालिया ने बैंकों के सी.डी रेश्यो एवं वार्षिक साख योजना का प्रगति बढाने के निर्देश दिये। पंजाब नैशनल बैंक के मंडल प्रमुख ने जिले में जन सुरक्षा सैचुरेशन कैंप को सफल बनाने एवं जिले के रैंक को संतोषजनक स्थित में लाने के लिए सभी बैंकर्स के तरफ से आश्वस्त करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं में हर बैंकर्स को बढ़ चढ़ कर भागीदार बनने के निर्देश दिये।
डीडीएम नाबार्ड शिवम अग्रवाल ने जिले में प्राथमिक क्षेत्र के तहत कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक ऋण वितरण करने का निर्देश दिया। अग्रणी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार ने तिमाही प्रगति की जानकारी देते हुए जिले के विकास में भागीदार बनने का आव्हान किया। उन्होंने सभी जिला समन्वयकों को अपने-अपने बैंक शाखाओं से समाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक मलूक सिंह प्रशिक्षण संस्थान की प्रगति से अवगत कराते हुए सभी बैंकों से लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का अपील की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................