वल्लभ ग्राम में चिकित्सा परामर्श शिविर 21 दिसंबर को होगा आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) समीपवर्ती ग्राम वल्लभ ग्राम में स्वामी लीलाशाह धर्मार्थ ट्रस्ट और जीव कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 21 दिसंबर, को स्वामी लीलाशाह ट्रस्ट के ऑपरेशन थिएटर में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में जेएनयू सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जयपुर की टीम शामिल होगी, जिसमें फिजीशियन डॉ. प्रशांत कुमार भट्टाचार्य, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा मसंद, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय शर्मा, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुभाष बैरवा, हड्डी एवं जोड़ों के विशेषज्ञ डॉ. उत्कृष अग्रवाल और कान-नाक-गला विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण गोयल उपस्थित रहेंगे।
शिविर में निःशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, हेपेटाइटिस बी स्क्रीनिंग टेस्ट और दवाओं का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही जीव कल्याण सेवा समिति की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी आयोजित होगा। जिसमें मोतियाबिंद रोगियों की जांच कर चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन बहरोड़ के मिश्री देवी आई अस्पताल की टीम करेगी। शिविर संयोजक राजकुमा केसवानी ने बताया कि मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।


