खाटूश्याम जी के बाद नीलम लिख रही है बावलिया बाबा की गाथा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) झुंझुनूं की कवयित्री एवं लेखिका नीलम मुकेश वर्मा ने हाल ही में श्यामबाबा पर एक नए भजन की रचना की है।इनके द्वारा रचित यह भावपूर्ण भजन 'थारी सांवली सूरत म्हारै मन बसगी' अब श्याम भक्तों के बीच अपनी मधुर गूंज बिखेरेगा। इस भजन को जयपुर के लोकगायक सुखीराम मंडा और चन्द्राणी मुखर्जी ने अपनी मधुर आवाज में रिकॉर्ड किया है।भक्ति भजन-सागर कम्पनी द्वारा रिलीज यह भजन श्याम प्रेमियों को एक आध्यात्मिक अनुभव देगा। इसके बाद नीलम बुगाला के बावलिया बाबा के जीवन चरित्र व चमत्कारों पर भी कई रचनाएं लिख रही हैं जो बाबा की पुण्यतिथि तक रिलीज होंगी।