शिक्षक दिवस पर "शिक्षक गौरव सम्मान 2025 "से सम्मानित होगी अध्यापिका नीलम मुकेश वर्मा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) झुंझुनू जिले की शिक्षिका नीलम मुकेश वर्मा का 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर ए.बी होटल चोमू जयपुर में सम्मान किया जाएगा l मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान 2025 से शिक्षकों का सम्मान होगा l अध्यापिका नीलम मुकेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में शिक्षा जगत एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले 50 चीनी शिक्षक शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान 2025 से अलंकृत किया जाएगा l शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले 50 शिक्षक शिक्षिकाओ में झुंझुनू की अध्यापिका नीलम मुकेश वर्मा का भी सम्मान किया जाएगा l


