नारायणी धाम में चल सैन समाज की पदयात्रा महासंगम राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद परिवार सहित पहुंचे
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखण्ड के ग्राम बलदेवगढ़ में स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन धार्मिक स्थल नारायणी धाम में चल सैन समाज के पदयात्रा महासंगम 2025 के कार्यक्रम में शनिवार को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा अपने परिवार के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने नारायणी माता के समक्ष ढोक लगा। सैन महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय नारायणी धाम महासभा के अध्यक्ष विनोद करेल, कन्हैयालाल सैन, महामंत्री हरिराम, कोषाध्यक्ष दुर्गालाल सहित सैन समाज के गणमान्य जनों ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं अभिभूत हूँ कि मुझे नारायणी माता का दर्शन करने का अवसर मिला। नारायणी माता केवल एक देवी नही बल्कि जीवन दर्शक है। वह अपने साहस और धैर्य का प्रतिनिधित्व करती है। नारायणी शब्द स्वंय में बहुत ही महत्व रखता है क्योकि यह नाम नारायण से आया है। शास्त्रो में कहा गया है कि इस देवी ने सम्पूर्ण जगत को शक्ति दी है। जिनकी कृपया से सृष्टि का संचालन हो रहा है। वही नारायणी माता है। अगर हम स्थान की बात करे तो राजस्थान के अलवर जिले में नारायणी माता का मंदिर प्रसिद्ध है। नारायणी माता की महिमा का वर्णन करना शब्दो से बसकी बात नही है। वह केवल एक मूर्ति नही बल्कि साक्षात चेतना का स्वरूप है। माता हमे सिखाती है साहस करो डरो मत सत्य के साथ खड़े रहो भले ही रास्ता कठिन हो। पर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहो। इस अवसर पर सैन समाज के गणमान्य जन मौजूद रहे।