जयपुर चीफ कंज़र्वेटर ऑफ़ फ़ॉरेस्ट ने सहपत्निक लोहार्गल सूर्य मंदिर में लगाई धोक, महंत अवधेशाचार्य महाराज ने शाल ओढ़ाकर किया सम्मान
![जयपुर चीफ कंज़र्वेटर ऑफ़ फ़ॉरेस्ट ने सहपत्निक लोहार्गल सूर्य मंदिर में लगाई धोक, महंत अवधेशाचार्य महाराज ने शाल ओढ़ाकर किया सम्मान](https://gexpressnews.com/uploads/images/202502/image_870x_67b1e8e931312.jpg)
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में रविवार को जयपुर के चीफ कंज़र्वेटर ऑफ़ फ़ॉरेस्ट राजीव चतुर्वेदी ने भगवान सूर्य नारायण मंदिर पहुंचकर भगवान सूर्य नारायण को प्रणाम कर सपत्नीक धोक लगाई। उन्होंने इस दौरान इस लोहार्गल के चारों और वन क्षेत्र होने के कारण वन विभाग के द्वारा जो सुविधा बनाई जा सकती है उनको लेकर लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य महंत स्वामी अवधेशाचार्य महाराज से विचार विमर्श किया। इस दौरान राजीव चतुर्वेदी ने महंत अवधेशाचार्य महाराज से लोहार्गल धाम को विशेष रूप से कॉरिडोर धार्मिक स्थल भी बनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान लोहार्गल पीठाधीश्वर महंत स्वामी अवधेशाचार्य महाराज ने चतुर्वेदी को शाल ओढाकर उनका सम्मान किया व भगवान सूर्य नारायण का प्रतिबिंब भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके परिवारजन उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री भी मौजूद रहे। उनके साथ वन विभाग झुंझुनू का महकमा भी मौजूद रहा।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)