नकली सोने की ईंट देकर 6 लाख ठगे 4 साल बाद एक आरोपी गिरफ्तार

Sep 9, 2025 - 14:59
 0
नकली सोने की ईंट देकर 6 लाख ठगे 4 साल बाद एक आरोपी गिरफ्तार

अलवर के NEB थाना पुलिस ने नकली सोने की ईट देकर 6 लाख ठगने वाले एक आरोपी को चार साल बाद गिरफ्तार किया। दूसरे साथी की तलाश जारी है। आरोपियों ने चार साल पहले मुंबई के काशी मीरा के रहने वाले इकबाल को ठगा था। आरोपियों ने कहा था की मकान की खुदाई में सोने की ईंट निकली है। पहले तो सैंपल के रूप में करीब आधा तोला असली सोना भेजा। इससे पीड़ित को विश्वास आ गया और वह मुंबई से 6 लाख लेकर आ गया।

आरोपियों ने उसे नकली सोने की ईंट दे दी। घर जाकर चैक कराया तो पता लगा नकली है और उसे ठगा गया है। जिसके बाद परिवादी इकबाल पुत्र अब्दुल रज्जाक ने मुंबई से अलवर आकर NEB थाने में 27 फरवरी 2021 को मुकदमा दर्ज कराया।

NEB थाने के एसएचओ दिनेश चन्द मीणा ने बताया कि- परिवादी ने चार साल पहले मुकदमा दर्ज कराया था की मेरे साथ दो लोगो ने नकली सोने की ईट देकर 6 लाख की ठगी कर ली है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

जिसके बाद सोमवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर मंडी मौड़ साहबुद्दीन (35) निवासी गाजूका पहाड़ी को गिरफ्तार किया। इसके दूसरे साथी की तलाश जारी है। दोनों आरोपी चार साल से फरार रहे थे जिनमें से सहाबुद्दीन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।जिसको आज पेश न्यायालय किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................