भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर होगा रथयात्रा का आयोजन: रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Dec 9, 2025 - 14:29
 0
भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर होगा रथयात्रा का आयोजन: रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

अलवर के गोविंदगढ़ में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर 15 दिसंबर से रामगढ़ विधानसभा की सभी ग्राम पंचायतों में रथयात्रा निकाली जाएगी। इस रथयात्रा की तैयारियों और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यह बैठक रामगढ़ स्थित विधायक जन सुनवाई केंद्र पर आयोजित हुई।

बैठक में विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं को रथयात्रा के माध्यम से रामगढ़ विधानसभा में भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल और दो वर्षों में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा जनता के सामने रखने की जिम्मेदारी सौंपी। सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कार्य सौंपे गए।

इस बैठक में गोविंदगढ़ प्रधान पति गोपाल चौधरी, जिला महामंत्री कमल भादवा, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, बगड़ मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और बड़ौदामेव मंडल अध्यक्ष मगन फौजी उपस्थित थे। इनके अलावा, नौगांवा मंडल अध्यक्ष भीम चेतीवाल, जिला पार्षद सरिता राज, पार्षद राजेश राठी, पार्षद गगनदीप, पूर्व प्रधान विजय जैन और रवि कपूर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................