तहसील को विद्यालय परिसर में शिफ्ट करने के विरोध में तहसील में बैठे कार्मिकों द्वारा उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Sep 10, 2025 - 10:13
Sep 10, 2025 - 10:26
 0
तहसील को विद्यालय परिसर में शिफ्ट करने के विरोध में  तहसील में बैठे कार्मिकों द्वारा उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन

कस्बे के मध्य किले के विद्यालय क्षेत्र में बने अटल सेवा केंद्र पर तहसील कार्यालय को अस्थाई रूप से शिफ्ट किए जाने के विरोध में तहसील में बैठ रहे नोटरी, स्टांप विक्रेता, डीड राइटरो द्वारा उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यालय में ज्ञापन सोपा। ‌
ज्ञापन में बताया कि तहसील परिसर में एक कमरा तरफ दक्षिण दूसरी मंजिल पर क्षतिग्रस्त हो गया है जिसको कस्बे के भामाशाह लोग अपने स्वयं के खर्चे पर नीचे उतरवाने को तैयार हैं । लेकिन पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता एवं तहसीलदार लक्ष्मणगढ की मिली भगत से उस कमरे को उतर वाने को सहमत नहीं है। अस्थाई रूप से तहसीलदार लक्ष्मणगढ द्वारा समस्त लोगों को अवगत कराया गया कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मणगढ़ में उक्त तहसील स्थानांतरित कर दी गई है । जबकि कुछ स्टांप वेंडर नोटरी डीड राइटर अपना सामान लेकर वहां पर गए तो विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापको द्वारा साफ मना कर दिया है, की विद्यालय परिसर में आपको बैठने की कोई जगह नहीं है। ऐसे में हमारे द्वारा अनिश्चितकाल के लिए तहसील के बाहर रास्ता अवरुद्ध कर धरने पर बैठ रहे हैं। इसकी समस्त जिम्मेवारी प्रशासन एवं राज्य सरकार की रहेगी।

इधर क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की प्रतिनिधि डॉ प्रतिभा तहसील कार्मिकों द्वारा दिए गए धरने पर मौके पर पहुंची। धरना स्थल पर उन्होंने अपनी समस्याओ से अवगत करा तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत कर केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सोपा।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों  एवं भाजपा के कार्यकर्ता प्रकाश प्रजापत ने नगर पालिका क्षेत्र के कुछ वार्डों में रोड लाइट तो लगी हुई है लेकिन आज तक उनमें कनेक्शन नहीं होने से नहीं जल रही है। इधर भाजपा के जैकी खंडेलवाल प्रकाश प्रजापत मोनी हरियाणा जितेंद्र शर्मा ने डॉ प्रतिभा को बताया कि नगर पालिका द्वारा नजूल संपत्ति पर  पट्टे काटकर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

डॉ प्रतिभा द्वारा अटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर विद्यालय प्रिंसिपल से वार्ता इस विषय पर की गई जिस पर प्रिंसिपल धनमत खान ने छात्र-छात्राओं के हित को मध्य नजर रखते हुए बताया कि पूर्व में महाविद्यालय संचालित भवन में तहसील कार्यालय शिफ्ट होता है तो विद्यालय परिवार को कोई आपत्ति नहीं है। जो कि विद्यालय गेट से बाहर स्थित है। इस मौके पर मैडम के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा रवि शर्मा प्रकाश प्रजापत जैकी खंडेलवाल मोनी हरियाणा जितेंद्र शर्मा भारत विजय सहित काफी लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................