यूनेस्को का प्लास्टिक छोड़ो अभियान:जवाहर फाउण्डेशन द्वारा किये जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्य सराहनीय: माली

Sep 10, 2025 - 11:06
 0
यूनेस्को का प्लास्टिक छोड़ो अभियान:जवाहर फाउण्डेशन द्वारा किये जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्य सराहनीय: माली

भीलवाड़ा :  राजकुमार गोयल
 भीलवाड़ा 10 सितम्बर। एलएनजे ग्रुप के सहयोग तथा जवाहर फाउण्डेशन द्वारा शहर के गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में संचालित स्वाभिमान भोज रसोई का आज स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली व भीलवाड़ा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुखपाल जाट सहित अन्य पदाधिकारियों ने अवलोकन किया। 
 इस अवसर पर स्वाभिमान भोज रसोई में भोजन लेने वाले जरूरतमंदों को प्लास्टिक छोड़ो, कपड़े के बैग अपनाओ व पर्यावरण बचाओ, अभियान के तहत सभी को कपड़े के बैग वितरण किये गये। इस अवसर पर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन करते हुए वहां भोजन कर रहे लोगों से भी बातचीत कर खाने के बारे में जानकारी ली। उपस्थित लोगों ने सभी ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए खाने की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी बताते हुए घर जैसा बताया। इस अवसर पर माली ने जवाहर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला का धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वाभिमान भोज से आम व जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है। यह एक बड़ा पुण्य का कार्य है जो जवाहर फाउण्डेशन द्वारा चलाया जा रहा है। साथ ही वहां की व्यवस्था एवं साफ-सफाई तथा खाने की गुणवत्ता की सराहना की। 
 जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि रिजु झुनझुवाला के निर्देश पर पहली रसोई भीलवाड़ा शहर में आज के करीब 4 वर्ष पहले शुरू की गई, जो आज इस जिले में पांच स्वाभिमान भोज रसोई कार्य कर रही है जिसमें लगभग 1500 से भी ज्यादा व्यक्ति भरपेट भोजन का लाभ उठा रहे है। इसी तरह जयपुर, अजमेर, बासवांडा सहित पूरे राजस्थान में 12 स्वाभिमान भोज रसोई के द्वारा 3000 लोगों को रोजाना भरपेट व गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, वो भी मात्र एक रूपये में। 
 इस अवसर पर यूनेस्को के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भाजपा के कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, राज. प्रदेश माली सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली, जवाहर फाउण्डेशन के वैभव जोशी, चिराग टेलर, सुनील कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................