ज्वैलर्स की दुकान में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Dec 26, 2025 - 12:56
 0
ज्वैलर्स की दुकान में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता)  पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने करने आरोप में दो जनो को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया है।पुलिस उपाधीक्षक अंगद शर्मा ने बताया कि ज्वैलर्स ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश कि उसकी ज्वैलर्स की दुकान 60 फुट रोड पर पर है जिसमें 18दिसंबर 2025 की रात को दुकान का शटर तोडकर सोने व चांदी के जेवरात अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर गठित टीमों द्वारा सूचना संकलन करते हुए तकनीकी सहायता से देर शाम आरोपी मुकेश उर्फ मुकला को खैरथल से तथा आरोपी मनोज व राकेश को रेवाडी से गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ करने पर तीनों ने सुनार की दुकान से चोरी की वारदात करना स्वीकार किया ओर पुलिस ने इनके कब्जे से एक किलो 800 ग्राम चांदी की दो सिल्ली एवं 270 ग्राम चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की तीन रॉड बरामद की है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................