नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का किया शुभारम्भ
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। महावीर इन्टरनेशनल के विजयश्री वीरा केन्द्र बोरावड़ द्वारा महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुरूवार को शहर के गुजरिया मोहल्ले में तीसरे नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। विजयश्री वीरा केन्द्र की चेयरपर्सन मंजूलता भण्डारी सहित वीरा लक्ष्मी सोनी, कंचन भण्डारी ने विधिवत फीता काटकर केन्द्र का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की प्रभारी दीपिका कुमावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वीरा केन्द्र अध्यक्ष मंजूलता भण्डारी ने कहा कि युवतियों के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष सेवा अभियान के अन्तर्गत वीरा केन्द्र बोरावड़ द्वारा इससे पूर्व स्टेशन रोड़ पर अफसाना द्वारा संचालित तथा खींचीयों के मोहल्ले में सुमन द्वारा संचालित नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के बाद अब बोरावड़ में ही इस तीसरे नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है। कार्यक्रम के अन्त में वीरा लक्ष्मी सोनी ने केन्द्र की प्रशिक्षिका दीपिका कुमावत व आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

