इंदिरा कॉलोनी में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा की बैठक, मिनी सचिवालय में साथिन मंजू कुमारी ने बालिकाओं को गुड टच, बैड टच के बारे में दी विस्तार से जानकारी
कठूमर (दिनेश लेखी)। ग्राम पंचायत मुख्यालय इंदिरा कॉलोनी पर शुक्रवार को 10 दिवसीय संकल्प जागरूकता अभियान के समापन के पर महिला अधिकारिता विभाग की साथिन मंजू कुमारी द्वारा मिनी सचिवालय पर की बालिकाओं की जाजम की गई।
जिसमें बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया गुड टच में स्नेह पूर्णत स्पर्श है जिसमें आपको सहज सुरक्षित और खुशी महसूस करता है, जैसे गले लगाना या सर पर हाथ फेरना। यह एक सम्मानजनक स्नेहा पूर्वक और देखभाल भरा स्पर्श है। जैसे की माता-पिता का इसने से सिर पर हाथ फेरना दोस्तों का हाई-फाई देना या प्यार से गले लगाना।
वही बैड टच एक वह अवांछित असुरक सुविधाजनक या बलपूर्वक स्पर्श है इसका अर्थ है जब कोई आपको इस तरह से छुए जो आपको अच्छा ना लगे डराए या चोट पहुंचा किसी के भी प्राइवेट पार्ट्स को गलत तरीके से छूने की कोशिश करना बेड टच होता है। जैसे जबरदस्ती गोद में लेना या किसी भी तरह का असुरक्षित स्पर्श शामिल हो। यह गुड टच और बेड टच में आते हैं ।साथ ही पोक्सो एक्ट के बारे में भी बच्चों को जानकारियां दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत के प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं बालिकाएं मौजूद थी।