मातृ-पितृ पूजन दिवस पर कराया योग; विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पत्र लेखन के माध्यम से मतदाताओं को दिया संदेश
लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) आयुष्मान आरोग्य मंदिर आरोग्यं परमम् धनम् खोहरा योग प्रशिक्षिका जाह्नवी दीक्षित द्वारा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोहरा मलावली द्वितीय परिसर में योगाभ्यास कराया योग सत्र में अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम के बाद सूर्य नमस्कार चक्रासन हलासन सर्वांगासन भुजंगासन शलभासन वज्रासन आदि आसनों का अभ्यास कराया ।
बेहतर स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए नीम गिलोय आंवला एलोवेरा तुलसी हल्दी व्हीट ग्रास के उपयोग की सलाह दी साथ ही इनके औषधीय गुणों के बारे में जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर कैलास चंद यादव कमल सतीश सुनिता कविता एवं विद्यार्थी नैना मोहित मनीषा अंशु अनुष्का आदि मौजूद रहे ।