राजगढ़ से 11 वी गोवर्धन पदयात्रा 21 सितंबर को होगी रवाना

Sep 15, 2023 - 18:24
Sep 15, 2023 - 19:04
 0
राजगढ़ से 11 वी गोवर्धन पदयात्रा 21 सितंबर को होगी रवाना

राजगढ़ (महेन्द्र अवस्थी) श्री गिरिराज मित्र मंडल के तत्वाधान में राजगढ़ से गोवर्धन के लिए पदयात्रा 21 सितंबर को रवाना होगी। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर श्री गिरिराज मित्र मंडल की बैठक कृष्णा केशव स्कूल में आयोजित हुई। सरपँच मुकेश मंडावरी व पप्पी हलवाई ने बताया कि बैठक में 21 सितंबर को गोवर्धन पदयात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया। उन्होने बताया पदयात्रा 21 सितंबर को सांय 4 बजे गणेश पोल स्थित गणेश मंदिर से गोवर्धन श्री गिरिराज जी महाराज के लिए प्रस्थान करेगी। पदयात्रा का रात्रि विश्राम पाटन ठेकड़ा, बड़ौदाकान इंदिरा पब्लिक स्कूल, नगर बगीची नगर, गोविंदम पैलेस बरसाना रोड गोवर्धन में होगा। 25 सितंबर को गोविंदम पैलेस बरसाना रोड गोवर्धन में भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर भोलू अलवारिया, संजय शर्मा मनोज जेमन, अजय शर्मा, देवीशंकर व मनोहरलाल पांडेय   सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow