साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित; जनसमस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के प्रकरणों का समय पर करें निस्तारण-जिला कलक्टर

Mar 9, 2026 - 16:11
 0
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित;  जनसमस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के प्रकरणों का समय पर करें निस्तारण-जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि जनसमस्याओं का सभी विभाग संवेदनशीलता से निराकरण करते हुए मूलभूत सुविधाओं एवं सरकार की योजनाओं के लाभ के प्रकरणों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतें।
जिला कलक्टर सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले एवं उपखण्डवार विभागीय योजनाओं की प्रगति, मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति व जनसमस्याओं के निराकरण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों को सभी अधिकारी गम्भीरता से लें। मूलभूत सुविधाओं एवं जीवन से जुडी जरूरतों की आपूर्ति के मामलों में समस्याओं का त्वरित निराकरण कर परिवादी को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित प्रकरणों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतें, अधीनस्थ स्टाफ को पाबंद करें कि कोई भी व्यक्ति मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए मौसमी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक भी करें।
जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों की विभागवार समीक्षा के दौरान कहा कि जिन प्रकरणों में बजट के अभाव में परिवादी को राहत नहीं दी जा सकती उसके बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल के परिवादों का अधिकारी स्वयं के स्तर पर जांच करें, संतुष्ट नहीं होने वाले प्रकरणों में परिवादी से वार्ता कर समस्या का स्थाई समाधान करायें। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों को भी प्रतिमाह दस परिवादों की आकस्मिक जांच कर संबंधित विभागों से समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विभाग के असंतुष्ट एवं 40 दिवस से अधिक समय के लम्बित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। विद्युत निगम द्वारा डिमांड नोटिस की राशि जमा कराने के बाद भी समय पर विद्युत कनेक्शन नहीं करने के प्रकरण में विभागीय जांच कर दोषी पाये जाने पर कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के संबंध में सभी विभागों को नियमित रूप से मॉनीटिरिंग कर समयबद्धता से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व की बजट घोषणाओं के प्रगतिरत कार्य गुणवत्ता से पूरे हों तथा नवीन घोषणाओं में भूमि आवंटन से लेकर टैंडर आदि प्रक्रियाएं शीघ्रता से पूरी की जाएं। उन्होंने नदबई में मिनी सचिवालय एवं जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित नवीन कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन के साथ तकमीना तैयार करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सत्यापन के कार्य को शहरी क्षेत्रों में सभी शहरी निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समितियां 31 मार्च तक शत प्रतिशत पूरा करायें जिससे कोई पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे। उन्होंने लाड़ो प्रोत्साहन योजना में बालिका के जन्म के समय ही आवश्यक दस्तावेज जमा करवाकर लाभान्वित करने, स्वावलम्बन योजना में दिव्यांगजनों की पात्रता की जांच कर यूडीआईडी कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी भी महीने के प्रथम सोमवार को वीसी के माध्यम से जुड़कर अन्तर्विभागीय समस्याओं का समाधान करते हुए विकास कार्यों व जनसमस्याओं का निराकरण करेगें। 
कार्यालयों का होगा निरीक्षण-
जिला कलक्टर ने कहा कि कार्यालयों मेें कार्मिकों के समय पर नहीं आने, पत्रावलियों के संधारण में कमी को गम्भीरता से लिया जायेगा। आमजन को सरकार की मंशा के अनुरूप समय पर लाभ मिले तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण हो यह सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने जिला स्तर पर जिला स्तरीय दल को एवं सभी उपखंड अधिकारियों को सोमवार एवं शुक्रवार को कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वीसी के दौरान दो अधिकारी उपखंड स्तरीय वीसी रूम से समय पर नहीं जुड पाये जिन्हें नोटिस जारी किए गए। 
इस दौरान सीईओ जिला परिषद मृदुलसिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, सचिव बीडीए सुरेश नवल, जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा, सहायक निदेशक लोक सेवाऐं भारती भारद्वाज, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी तथा वीसी के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों उपखण्ड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है