प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर कार्यशाला आयोजित
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्म दिवस को लेकर कार्यशाला की गई कार्यशाला में पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर अभियान के उदयपुरवाटी मंडल संयोजक सुशील सैनी के नेतृत्व में कार्यशाला की गई जिसमें अभियान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सहसंयोजक मदन लाल सैनी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने स्तर पर मोदी जी का जन्मदिन सेवा कार्यक्रम के रूप में मनाने की बात कही और मोदीजी के जीवन परिचय व कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए प्रशंसा की! इस दौरान अभियान के मंडल संयोजक सुशील सैनी,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट प्रभु दयाल सैनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद, बूथ संख्या 166 अध्यक्ष मूलचंद सैनी बूथ 178 अध्यक्ष लालचंद सैनी उर्फ़ सुरेश, भाजपा कार्यकर्ता राकेश सैनी, हरि सैनी, राजेंद्र, सुभाष, रामकृष्ण आदि मौजूद थे