आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक

Sep 15, 2025 - 12:59
 0
आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर  श्रीचंद्रपुरा चेक पोस्ट पर फूलचंद मीणा की अध्यक्षता में आम बैठक का आयोजन किया गया
जयराम ने बताया कि अगले वर्ष 19 फरवरी 2026 फुलेरा दूज को राजगढ़ परिक्षेत्र में होने वाले प्रथम आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सम्मेलन स्थल के बारे में चर्चा की गई एवं अनावडा गांव के पांच पटेलान द्वारा उनके गांव के भोमिया बाबा के स्थान के  पास स्थित खाली जमीन पर विवाह सम्मेलन आयोजित करने पर भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को संभालने की  समस्त जिम्मेदारी लेने का आश्वासन सहित प्रस्ताव रखा गया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए आगामी 28 सितंबर 2025 रविवार को सम्मेलन की तैयारियों को लेकर उक्त स्थान पर ही बैठक का आयोजन करने  एवं  सामूहिक विवाह सम्मेलन भी उक्त स्थान पर ही आयोजित करने का सर्व सहमति से निर्णय लिया।
इस अवसर पर डा. कन्हैयालाल मीणा, गंगाराम मीणा, रंगलाल मीणा, सरोज मीणा, मुकेश पाटन, पूरण टीपूडा, कजोड़ मीणा, आदिवासी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामकिशन आदुका, सुखराम नांगल धर्मु, शिवराम मीणा, लल्लू राम खुर्द, हजारी ,रामनारायण सहित अन्य ने अपने विचार रखें।  सम्मेलन समिति के संयोजक रामगोपाल मीणा ने बताया कि आगामी बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने एवं क्रियान्वित्ती के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा इसके बाद सम्मेलन हेतु जोड़ों का रजिस्ट्रेशन  शुरू कर दिया जाएगा।संचालन राम सिंह ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................