"थांको ब्याव होगा के" राजस्थानी फ़िल्म के पोस्टर का विमोचन
झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव ) गुलाबी नगरी फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई राजस्थानी फिल्म थाको ब्याव होगा के का पोस्टर विमोचन व ट्रेलर रिलीज जयपुर में रिलीज हुआ।कार्यक्रम में लगभग सभी राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंड्स इस समारोह में उपस्थित हुए, जिन्होंने अपना खून पसीना देकर बरसो से नुकसान उठाकर भी मायड़ भाषा की सेवा की। राजस्थानी फिल्मों के मसीहा शिरीष कुमार, कपिल जांगिड़, सुरेश मुदगल, विपिन तिवाड़ी, राज जांगिड़, राजेंद्र गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, बलजीत गोस्वामी, चिरंजीलाल,अनिल सैनी, शंकर पुरोहित, नवीन कटारिया, महिपाल कटारिया आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरा जीवन राजस्थानी फिल्म लाइन को दे दिया। इस फिल्म के लेखक व निर्देशक क्षितिज कुमार हैं।कलाकारों में स्वयं क्षितिज कुमार के साथ नम्रता राठौड़, मुस्कान, विजया राजस्थानी, शंकर पुरोहित के साथ-साथ मीनाक्षी शर्मा व एमडी सोनी भी उपस्थित रहे। फ़िल्म में संगीत राधेश्याम का है वही कैमरा बलजीत गोस्वामी और ओमी का है।