प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर में जिला रसद अधिकारी एवं प्रवर्तन अधिकारी का किया राशन डीलरों ने स्वागत
लक्ष्मणगढ़( अलवर) कमलेश जैन
राशन विक्रेता संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय राशन डीलर संघ द्वारा प्रशासन शहरों के सग अभियान शिविर मे जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा एवं प्रवर्तन अधिकारी अमित कुमार यादव के पहुंचने पर दोनों अधिकारियों का साफा बंधन कर स्वागत किया। जिला रसद अधिकारी विनोद जूनेजा ने राशन डीलरों को निर्देश दिए की खाद्य सुरक्षा में गेहूं मिलने वाले परिवारों के लिए पूर्ण सहयोग करें।
इस मौके पर राशन विक्रेता सुरेश तमोलिया, रमेश चंद्र गुप्ता, नायब सिंह चौहान, भगवान सहाय विजय, तोप सिंह राजपूत उपस्थित रहे। सभी ने अधिकारियों के समक्ष प्रशासन शहरों के संग अभियान में खाद्य सुरक्षा गेहूं मिलने वाले परिवारों के लिए सहयोग कर प्रशासन के कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया।


