60 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: दर्जनभर एटीएम लूट केसों में पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी

Sep 18, 2025 - 13:31
 0
60 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: दर्जनभर एटीएम लूट केसों में पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी

अलवर (अनिल गुप्ता)
टपूकड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 60,000 रुपये का इनामी बदमाश अफजल उर्फ अब्बल गिरफ्तार । थाना टपूकड़ा पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश अफजल उर्फ अब्बल को गिरफ्तार किया है। यह शातिर अपराधी, जिस पर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी थाने में 50,000 रुपये और जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा थाने में 10,000 रुपये का इनाम घोषित था, लंबे समय से फरार चल रहा था। अफजल पर राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में एटीएम तोड़ने और चोरी की दर्जनों वारदातों का आरोप है।
भिवाड़ी एसपी पुलिस प्रशांत किरण ने बताया कि 2023 में टपूकड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम तोड़ने के प्रयास के मामले में फरार चल रहे अफजल उर्फ अब्बल को मसीत गांव में उसके रिश्तेदार के घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
18 जनवरी 2023 की रात को अज्ञात चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक, टपूकड़ा के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे छिड़क दिया गया था। बैंक प्रबंधक सत्यबीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले चार अन्य अभियुक्तों—सलीम, मुरसलीम, इरफान उर्फ छोटू, और मुस्तकीम उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया था। इनसे एटीएम तोड़ने में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ था। इसके बाद शेष फरार अभियुक्त अफजल उर्फ अब्बल की तलाश में विशेष टीम गठित की गई।
18 सितंबर को SI धाराचंद के नेतृत्व में कांस्टेबल रामसिंह और प्रदीप ने मसीत गांव में घेराबंदी कर अफजल को खेतों में भागते हुए धर दबोचा।

पुलिस ने अफजल उर्फ अब्बल को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य राज्यों में दर्ज मामलों और संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में एटीएम चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................