शहरी शिविर का आज दूसरे दिन हुआ आयोजन कुछ लोगों की समस्याओं का किया शिविर में ही निशांतरण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
राजस्थान सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर के दूसरे दिन लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका द्वारा शहरी शिविर क्षेत्र के कठूमर रोड विश्राम ग्रह पर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर के माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।, जिससे उन्हें अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिविर में उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी भी मौजूद रही।
मौके पर लोगों से वार्ता की गई उन्होंने बताया कि पीडीएफ. अवलोकन ,पेंशन योजनाएँ: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन स्वीकार किए गए।
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर अगले 15 दिनों में काम किए जाएंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी सहित नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे , तकनीकी सहायक कुलदीप मीणा, विद्युत प्रभारी हेमंत कुमार जांगिड़ (SI) रवि चौधरी, राजपाल मीना, गुलाब मीणा नारायण सिंह मुनेंद्र सिंह विकास शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।