पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत के हाथों से शिविर में दूसरे दिन पट्टो का किया वितरण
तखतगढ़(बरकत खा)
तखतगढ़ में शहरी सेवा शिविर-2025" राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं 'लम्बित कार्यों का निस्तारण किया गया उक्त शिविर वार्ड संख्या 01. 02 व 03 हेतु आयोजित किया गया। स्वच्छता सेवा पखवाडा के तहत् उक्त वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा डी.डी.टी. पाउडर एवं फोगिंग का छिडकाव किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा 69ए के तहत् 3 प्रकरण, घर-घर कचरा संग्रहण शिकायत निस्तारण 2 प्रकरण, रहवासीय क्षेत्र में साफ की गई सड़को की कूल लम्बाई 1 किलो मीटर, नाला-नाली 2 प्रकरण लम्बाई 100 मीटर, वार्डो स्ट्रीट लाईट लगाने / मरम्मत संबंधित 13 प्रकरण, जन्म-मृत्यु/विवाह पंजीयन के 16 प्रकरण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 7 आवेदन प्राप्त, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में 7 आवेदन प्राप्त, पेयजल पाईप लाईनो के लीकेज रिपेयरिग 2 प्रकरण, विद्युत विभाग के त्रुटिपूर्ण मीटर संबंधी 4 प्रकरण, एनएफएसक परिवारों /सदस्यों के लम्बित आवेदन के 8 प्रकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल नवीन पात्र व रिवार / सदस्यों की आधार सीडिंग 2 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेशन वार्षिक सत्यापित 2 प्रकरण, पालनहार योजना में नवीनीकरण के 4 प्रकरण, निस्तारित किये गये। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ने सभी विभागों के प्रभारियों को पट्टो की फाइलों कार्यालय में लगाने के निर्देश दिए।ताकि शहरी क्षेत्र में कोई सरकारी दफ्तरों पट्टा विहीन न रहे जाए ।
उक्त कार्यक्रम में , अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी, पार्षद राजेश कुमावत, जगदीश दमामी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतन सांखला, कनिष्ठ लिपिक गोपाल चौहान, जिऐन आकाश त्रिवेदी, रमेश नाथ , हरीश कुमार सैन, विधूत विभाग जिऐन निकीता चौधरी, जितू घाची समस्त पालिका कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

