पुष्कर में गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के लिए विप्र फाउंडेशन ने आयोजित की विप्र सभा: 38 विप्रजन को श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित
झुझुनू (अरुण कुमार)
तीर्थराज पुष्कर में अगले वर्ष 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 के मध्य आयोजित होने वाले 200 कुण्डीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के निमंत्रण के लिए विप्र फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को पीरू सिह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में सर्व ब्राह्मण समाज की सभा बुलाई गई। सभा को यज्ञ सम्राट पूज्य स्वामी प्रखर महाराज ने सम्बोधित करते हुए ब्राह्मण समाज को उसकी शक्ति, सामर्थ्य व महानतम इतिहास से परिचित करवाया। गायत्री की महत्ता के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी व इसके जप व यज्ञ के अलौकिक लाभ से विप्र समाज को अवगत करवाया। पुष्कर में होनेवाले गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में सभी से घी, समिधा, गायत्री मंत्र जाप एवम आर्थिक सहयोग सहित विभिन्न सेवाकार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया । जानकारी देते हुए विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा एव संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में ही यह गायत्री महायज्ञ पुष्कर की मणिवेदिका गायत्री शक्तिपीठ में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा गुरुजी ने सभी विप्रजनों से पुष्कर में होने वाले 200 कुण्डीय विराट शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि गायत्री मंत्र की शक्ति ही विप्र को बल प्रदान करती है। जिस ब्राह्मण के पास गायत्री मंत्र की शक्ति है वह प्रत्येक क्षेत्र में संपन्न होकर रोजगार, संस्कार व यश कीर्ति को प्राप्त करता है । वि फा जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने सभा में आये सभी अतिथियों, विप्रजनों, मातृशक्ति व युवाओं का स्वागत सत्कार किया। धन्यवाद जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने दिया जबकि संचालन संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने किया ।
इस अवसर पर बिसाऊ पीठ के महंत रवि नाथ महाराज का सानिध्य भी रहा । इनके अलावा आयोजन में विप्र फाउंडेशन के महाराष्ट्र ज़ोन-12 के अध्यक्ष आचार्य सुभाष शर्मा, आचार्य अंकित एवम इंदौर से आये अशोक जोशी ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी ने यज्ञ में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में जिलेभर से 38 विप्रजन को समाज में श्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में अपना योगदान देने के लिए महाराज एव वि फा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दुपट्टा, माला, वि फा की कैप, गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश सचिव विकास शर्मा डुमोली, गौड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा अलसिसरवाले, पुजारी महासंघ के ज़िलाध्यक्ष विनोद पुजारी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष अरविंद पारीक , विप्र सेना जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा पाटोदा, मंडावा विप्र समाज अध्यक्ष श्री राम ढड, बगड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा बगड़, मँडरेला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा, चिड़ावा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पिलानी से विफा संरक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र झेरलीवाला, सूरजगढ़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विनोद शर्मा, बुहाना विप्र समाज अध्यक्ष नरेश भारद्वाज, नंदकिशोर शर्मा, मलसीसर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष चिरंजीलाल चौमाल, सांवरमल शर्मा, गुढ़ा समाज अध्यक्ष महावीर भेड़ा, मुकुंदगढ़ अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा, प्रमोद पचलाँगीया, वि फा के तहसील अध्यक्ष चिड़ावा पृथ्वीराज शर्मा, झुझुनूँ अनिल जोशी, मंडावा डॉ राधारमण शर्मा, मंडरेला ओमप्रकाश पुजारी, बिसाऊ से कपिलेश शर्मा, मलसीसर अरुण कौशिक, सूरजगढ़ मनोज शर्मा , वि फा संरक्षक एड सुशील जोशी, जिला महामंत्री वशिष्ठ शर्मा, नरेन्द्र व्यास, उपाध्यक्ष पवन पांडे, मंत्री रमेश चौमाल, श्याम सुंदर दाधीच, रामगोपाल शर्मा बीएमएस, एडवोकेट कमल शर्मा, गोपी पुरोहित, मोहन बियाला, नगर अध्यक्ष अमित पांडेय , नरेंद्र शर्मा , चंद्र प्रकाश शुक्ला, वि फा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आशा शर्मा, डॉ प्रमीला शर्मा, जिलाध्यक्ष ममता शर्मा, डॉ पूनम शर्मा, डॉ शशी मरोलिया, डॉ विद्या पुरोहित, श्रीमती सुमित्रा चौबे, एडवोकेट अंजू शर्मा , विकास शर्मा ऐ आई ने भी अपने विचार रखे । इनके अलावा ओमप्रकाश ढढ , एड कैलाश शर्मा, रतन जोशी, विकास पुरोहित, हरिकिशन शुक्ला, अनिल चोटिया, रवि शुक्ला, ललित शर्मा, सौरभ पुरोहित, सुरेश तिवाड़ी, गुरुदयाल शर्मा बुहाना, किशोर थलिया मंडावा, मुकेश शर्मा, एडवोकेट पंकज बावलिया, विनोद शर्मा, विकास दाधीच सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।