ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां में आयोजित हुआ भामाशाह सम्मान समारोह

Sep 18, 2025 - 15:03
 0
ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां में आयोजित हुआ भामाशाह सम्मान समारोह

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा ) :- उपखंड नारायणपुर की ग्राम पंचायत खरकड़ी की ढाणी खटीकान में भामशाह सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक देवी सिंह शेखावत रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम का मंच संचालन शिवशंकर शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह पूरणमल , रतिराम, दाताराम, रामसिंह, जगमोहन, परमानंद, राकेश, बंटी, लेखराम सराधना, योगेश,  भंभूराम को माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बद्री प्रसाद खटीक, वार्ड पंच भवानी सहाय सहित अनेक गणमान्य जन और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................