पैट्रोल पम्प पर रात्रि में हुई डकैती की वारदात को अन्ता पुलिस ने मात्र 6 घण्टे में वारदात का किया पर्दाफाश,एक नाबालिक सहित 6 डकैत गिरफ्तार

Sep 22, 2025 - 13:40
 0
पैट्रोल पम्प पर रात्रि में हुई डकैती की वारदात को अन्ता पुलिस ने मात्र 6 घण्टे में वारदात का किया पर्दाफाश,एक नाबालिक सहित 6 डकैत गिरफ्तार

अंता (शफीक मंसूरी) अन्ता के अम्बिका पैट्रोल पम्प पर रात्रि में हुई डकैती की वारदात को अन्ता पुलिस ने मात्र 6 घण्टे में वारदात का किया पर्दाफाश एक नाबालिक सहित 6 डकैत गिरफतार जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि आज 22 सितम्बर रात्रि करीब 2 बजे अन्ता सीसवाली रोड पर स्थित अम्बिका पैट्रोल पम्प पर डकैती की वारदात हुई थी जिस पर अन्ता पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना के मात्र 6 घण्टे में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व पुलिस उप अधीक्षक सोजी लाल मीणा वृताधिकारी वृत अन्ता के सुपरवीजन व निर्देशन में अन्ता पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए सभी 6 डकैतो को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।
अंता थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि आज  22 सितम्बर  को फरियादी गण धनराज पोटर व  आरिफ हुसैन ने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवायी की हम दोनो अन्ता सीसवाली रोड पर स्थित अम्बिका पैट्रोल पम्प पर जिसके मालिक राज नन्दवाना है पर सेल्समैन का कार्य करते है। रोजाना की भांति हम दोनो रात्रि को पैट्रोल पम्प पर बाहर चारपाई पर सो रहे थे। तभी अज्ञात 6 नकाबपोश बदमाश पैट्रोल पम्प के पीछे से आये तथा हम दोनों को सोते हुए दबोच लिया व हमारे हाथ पैर बांध दिये तथा मुंह पर टेप चिपका दिया। उनके सभी के पास चाकु व हथियार थे। उन्होने हमारी जेब से व आफिस में से आलमारी को तोडकर डीजल व पैट्रोल तोडने की रकम लगभग 96,000 रुपये लुट कर ले गये। कुछ देर बाद पुलिस आई जिसने हमारे हाथ पैर खोले। इत्यादि रिपोर्ट पर डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गहनता से अनुसंधान शुरु किया गया। थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि सुचना मिलते ही मय जाप्ता के घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर दोनो कर्मधारीयो के हाथ पैर बंधे हुए उनको खोला। पुरे जिले में नाकाबंदी करवायी। दूरभाष द्वारा घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय को दी गई। उन्होने तुरन्त घटना को खोलने का निर्देश दिया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही थानाधिकारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मय जाप्ता पैट्रोल पम्प पहुंचे तथ्था बहुत ही सुक्षमता से घटनास्थल का निरिक्षण कर लगभग दो घण्टे तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में 6 नकाबपोश डकैत पैट्रोल पम्प के पीछे से आते हुए दिखाई दिये। उन्होने पैट्रोल पम्प के कर्मबारीयों के हाथ पैर बांधकर मुंह पर टेप लगा दी। 6 में से दो बदमाश कर्मचारीयों के उपर बैठ गये तथा चार लुटपाट करते रहे। सीसीटीयी को बारीकी से देखने पर पता चला की उनमें से एक बदमाश उसी जगह गया जहां पर पैसे रखे हुए थे। उसकी हरकतों से ऐसा लगा की ये व्यक्ति पहले पैट्रोल पम्प के अन्दर आ चुका है क्योंकि उसको वहां की आफिस की पुरी लोकेशन की जानकारी थी। दोबारा फुटेज को बैंक किया तो उसी व्यक्ति में बायें हाथ में एक पीतल का कड़ा पहन रखा था। दोनों कर्मचारीयोंको फुटेज दिखायी तो कर्मचारीयों ने बताया की हमारे पैट्रोल पम्प पर दिन में सफाई करने टारठीखेडा का लवकुश माली आता है यह भी हाथ में ऐसा ही कड़ा पहनता है। पुलिस की शक की सुई लवकुश माली पर घुमी तथा थानाधिकारी मय जाप्ता टारडीखेडा गांव पहुंचा जहां पर वह घर पर नहीं मिला। तकनीकि आधार पर मालम किया उसकी लोकेशन खेतों में आ रही थी खेतो की तरफ गये तो व्यक्ति झाडीयों में छुपकर बैठे थे जिनको जाप्ते की मदद से धर दबोचा। सभी से पुछताछ की तो सभी ने डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। डकैती का मास्टर मांइड लवकुश माली उक्त पैट्रोल पम्प पर तीन महिने से मजदुरी का कार्य कर रहा है। पुछताछ में उसने बताया कि हम दोस्त है जिनमें से प्रदीप व सियाराम ने एक दिन प्लान बनाया की खर्चा पानी व शोक मौज के लिए हमारे पास पैसे नहीं है क्यों ना हम सभी मिलकर कोई बड़ी वारदात करके पैसे का जुगाड़ कर लें। इसपर लवकुश ने अपने दोस्तों को बताया कि मैं जिस पैट्रोल पम्प पर काम करता हूं। उसपर रोजाना तीन से चार लाख रुपयों कि बिकी होती है। क्यों ना हम इसी का टार्गेट करें। इसपर हम तीनों ने गांव के रामदेव, प्रदीप व एक नाबालिक दोस्त को भी मिला लिया। तथा डकैती के 15 दिन पहले हमने डकैती की योजना बनायी थी। योजना के तहत तीन दिन पहले हम सभी बारा डोल मेले से चाकू, गेती, तब्बल, रस्सी, मुखौटे, टेप, इथोडी खरीदकर लेकर लाये थे। आज रात को हम सभी दोस्त 11 बजे घर से दो मोटर साईकिलों पर निकले तथा पैट्रोल पम्प के पास रेलवे फाटक के पास सुनसान जगह पर घात लगाकर बैठे रहे रात्रि दो बजे जब रोड सुनसान हो जाता है व आवाजाही कम हो जाती है तो हमने वारदात को अंजाम दिया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण में आज 5 जनों को बापर्दा गिरफतार कर लिया गया है व एक नाबालिक को निरुद्ध कर कुल 6 डकैतों से अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त वारदात में त्वरित कार्यवाही करने पर पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा पुलिस टीम का नकद ईनाम देने की घोषणा की गई है गिरफ्तार किए गए।  डकैत प्रदीप सुमन पुत्र  हंसराज जाति सुमन उम्र 20 साल निवासी टारडी खेडा, लवकुश पुत्र  बृजमोहन जाति सुमन उम्र 19 साल निवासी टारडी खेडा, प्रदीप कुमार सुमन पुत्र जगदीश जाति सुमन उम्र 20 साल निवासी टारती खेडा, रामदेव सुमन पुत्र रामगोपाल जाति सुमन उम्र 25 साल निवासी टारडी खेडा, सियाराम सुमन पुत्र पप्पुलाल सुमन जाति सुमन उम्र 20 साल निवासी टारडी खेडा 6.निरुद्ध बालक। 

डकैतो तक पहुंची विशेष टीम- 1. दिग्विजय सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना अन्ता, हरिशंकर सउनि, राजेश सिंह हैडकानि० , हरवीर कानि., सौरभ आनन्द कानि ,धर्मेन्द्र कानि., उमाशंकर कानि, विकान्त कानि । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................