आगामी दिनों में शहरी क्षेत्रों में यहां आयोजित होंगे 'शहरी सेवा शिविर'
कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) 22 सितम्बर। 'सेवा पर्व पखवाड़े' के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को सुगम और त्वरित राहत मिल सके, इसलिए नगर परिषद कोटपूतली और बहरोड़ द्वारा वार्डवार 'शहरी सेवा शिविरों' का आयोजन किया जा रहा है।
नगर परिषद कोटपुतली में यहां लगेंगे कैंप- नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद ने बताया कि नगर परिषद कोटपुतली द्वारा प्रात: 9:30 से सायं 6 बजे तक इन शिविरों का आयोजन नगर परिषद क्षेत्र कोटपूतली में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 23 सितम्बर को वार्ड संख्या 11 व 12 एवं 19 से 23 के लिए नगर परिषद कार्यालय में, 24 सितम्बर को वार्ड संख्या 17 व 18, 33 से 36 के लिए पंचायत समिति कार्यालय में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
नगर परिषद बहरोड़ में यहां आयोजित होंगे कैंप- नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि नगर परिषद बहरोड़ क्षेत्र में 23 सितम्बर को वार्ड संख्या 18 से 20, 24 सितम्बर को वार्ड संख्या 21 से 23 तक के लिए राजकीय विद्यालय नंबर-01 मैन बाजार में शिविर लगेगा।
नगर पालिकाओं में यहां लगेंगे शिविर- उन्होंने बताया कि 23 सितम्बर को नगर पालिका बर्डोद में वार्ड 5 एवं 24 सितम्बर को वार्ड 6 के लिए कार्यालय नगर पालिका बर्डोद में, नगर पालिका पावटा- प्रागपुरा द्वारा 23 सितम्बर को वार्ड 16 और 22 के लिए कार्यालय नगर पालिका में एवं 24 सितम्बर को वार्ड 1 से 3 के लिए पंचायत भवन प्रागपुरा में, नगरपालिका विराटनगर द्वारा 23 सितम्बर को वार्ड 7 व 24 सितम्बर को वार्ड 8 के लिए नगर पालिका कार्यालय परिसरमें, नगर पालिका बानसूर द्वारा 23 सितम्बर को वार्ड 8 के लिए अटल सेवा केन्द्र बानसूर में एवं 24 सितम्बर को वार्ड 9 और 10 के लिए नगर पालिका कार्यालय परिसर में, नगर पालिका नारायणपुर द्वारा 23 सितंबर को वार्ड 8 के लिए अटल सेवा केन्द्र ज्ञानपुरा में एवं 24 सितम्बर को वार्ड 9 और 10 के लिए नगर पालिका कार्यालय परिसर में, नगर पालिका नीमराना द्वारा वार्ड 23 सितम्बर को वार्ड संख्या 5 और 6, प्रतापसिंहपुरा और 24 सितम्बर को वार्ड 7, 8 के लिए लिए पंचायत भवन प्रतापसिंहपुरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।


