खैरथल में होतूराम साहिब दरबार पर 26 और 27 सितंबर को भरेगा मेला

Sep 23, 2025 - 13:16
 0
खैरथल में होतूराम साहिब दरबार पर 26 और 27 सितंबर को भरेगा मेला

खैरथल (हीरालाल भूरानी)
       शहर की आनंद नगर कॉलोनी स्थित पूज्य होतूराम साहिब दरबार में 26 और 27 सितंबर को लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर संत मोहन भगत के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेवाधारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और कार्यक्रम का विस्तृत रूपरेखा तय की गई। सेवाधारी पिकु लालवानी व नारायण गांधी ने बताया कि 26 सितंबर शुक्रवार को सुबह 10 से 12 बजे तक सत्संग-प्रवचन होंगे। दोपहर 12:30 बजे झण्डारोहण व प्रसाद वितरण के बाद 1 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 से 8 बजे तक मोठूका दरबार साहिब के संत साई भगत लालचन्द और अजमेर से पधारे संत अशोक घायल सत्संग प्रवचन देंगे। इसके बाद रात 8 बजे पूज्य बहराणा साहिब की पूजा और ब्रह्मलीन साई होतूराम साहिब का विशेष कार्यक्रम होगा। 27 सितंबर शनिवार को सुबह 8 से 9 बजे तक सत्संग रखा गया है। कार्यक्रम का समापन संत भगत मोहनलाल द्वारा पल्लव पाकर किया जाएगा। 
        बैठक में चिमनलाल तिनानी, हरीश भगत, राजू भगत, गोरधदास कटारिया, कालू जलोता, तीर्थदास रोचवानी, श्यामलाल मंघवानी, चतर ज्ञानवानी, आतुमाल बच्चानी, विजय मंघनानी, बाबूलाल गोरवानी, इन्दर तिनानी, नाठ चंदनानी, राजा थावनी, दौलतराम, देवा सब्जी, विष्णु मल, रामचंद्र, ठाकुरदास गिदवानी, मुकेश करमचंदानी सहित बड़ी संख्या में सेवाधारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................