दसवें आर्युवेद दिवस पर डॉक्टर शर्मा को किया गया सम्मानित
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा ) दसवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।निदेशालय आयुर्वेद विभाग राजस्थान,अजमेर के निर्देश पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जयपुर के उपनिदेशक और कोटपुतली बहरोड़ के सहायक निदेशक द्वारा आयुर्वेद विभाग में कार्यरत डॉक्टर्स और कंपाउंडर को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में अजबपुरा औषधालय में कार्यरत डॉक्टर अमित शर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने डॉक्टर अमित शर्मा के कार्यनिष्ठा की सराहना की । मरीजों के प्रति उनके सेवाभाव आयुर्वेद विभाग के लिए गौरव की बात है और आमजन में आयुर्वेद के विश्वास भी बना रहता है। डॉक्टर शर्मा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय आर्युवेद विभाग और औषधालय के सहकर्मियों को दिया।


