भारतीय महिलाओं ने अपने सामर्थ्य के बल पर पाताल से लेकर आकाश तक संपूर्ण ब्रह्मांड को दिया नाम - शर्मा

Sep 24, 2025 - 12:58
 0
भारतीय महिलाओं ने अपने सामर्थ्य के बल पर पाताल से लेकर आकाश तक संपूर्ण ब्रह्मांड को दिया नाम - शर्मा

मुंडावर ( देवराज मीणा) श्योपुर चौराए स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के 150 शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं, तथा स्वयंसेविकाओं को प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. डी. आर. शर्मा के द्वारा महाविद्यालय की उपलब्धियों और विशेषताओं का उल्लेख किया गया तथा प्रतिवेदन पढ़ा गया। छात्राओं के द्वारा समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई तथा अपनी बेहतरीन कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ने कहा कि महिलाएं इस समय प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी लगन और मेहनत के साथ अपने कार्यों का संपादन कर रही हैं। छात्राएं एक लक्ष्य निर्धारित करके अपने जीवन में आगे बढ़ें, तो निश्चित रूप से सफलता की उच्चतम मंजिल को प्राप्त कर सकती हैं। भारतीय महिलाओं ने अपनी ताकत और सामर्थ्य के बल पर पाताल से लेकर आकाश तक संपूर्ण ब्रह्मांड को नाम दिया है तथा बड़े-बड़े पदों पर सफलतम नेतृत्व के साथ कार्य कर रही हैं। समारोह में महेश गुर्जर, राहुल मुक्कड़, सुंदर लाल शर्मा, उद्योगपति कृष्ण कुमार, यशवंत चौधरी, ईश्वर चंद गौतम, सोनू पटेल गुर्जर, पीआर कसाना, डॉ. भगवान शर्मा, डॉ. प्रेमलता शर्मा,  शिक्षाविद अभिनव शर्मा, सहायक प्रोफेसर नेहा चौधरी, नीतू चौधरी, अनिता चौधरी सहित अनेक विद्वानों के द्वारा शिरकत की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................