राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया दसवां आयुर्वेद दिवस

Sep 24, 2025 - 13:23
 0
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया दसवां आयुर्वेद दिवस

जयपुर, (गिरराज सौलंकी) 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय जयपुर में भगवान धन्वंतरि की पूजा एवं हवन किया गया। 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने बताया की आज से हर साल 23 सितंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इस साल "आयुर्वेद जन-जन के लिए  पृथ्वी के कल्याण के लिए" की थीम पर मनाया जा रहा है। देश मे आयुर्वेद दिवस पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम गोवा में आयोजित किया गया है। 
10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सभी विभागों द्वारा आयुर्वेद के माध्यम से आमजन के बेहतर स्वास्थ्य और जनजागरूकता के लिये जयपुर ओर ग्रामीण इलाकों में निःशुल्क शिविर लगाने के साथ आयुर्वेद जागरूकता रैली निकाली गई है।
आयुर्वेद दिवस पर संस्थान में आयोजित पूजा में कुलपति प्रो संजीव शर्मा, प्रो. पी हेमन्ता, संयुक्त निदेशक जे.पी. शर्मा, उपनिदेशक चंद्रशेखर शर्मा, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. अनुपम श्रीवास्तव के साथ सभी चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................