वार्ड सभाओं क़े माध्यम से ग्रामीण खुद बना रहें अपने गांव क़े विकास योजना

Sep 26, 2025 - 13:31
 0
वार्ड सभाओं क़े माध्यम से ग्रामीण खुद बना रहें अपने गांव क़े विकास योजना

लक्ष्मणगढ़ (कमलेश जैन) लक्ष्मणगढ़ गांव में सामुदायिक समस्याओं क़े समाधान क़े लिए ग्रामीण स्वयं ही प्रयास करने लगे हैं।ग्रामीणों का कहना हैं की पहले हम सोचते थे की सभी काम पंचायत की जिम्मेदारी होती हैं कराने की लेकिन इब्तिदा संस्था की जागरूकता से समझ आया की पंचायतीराज क़ानून में वार्ड पंच का रोल वार्ड क़े मुखिया का होता हैं,
इब्तिदा संस्था से फील्ड कोऑर्डिनेटर वारिषा खान का कहना हैं की संस्था जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण महिलाओ क़े साथ मिलकर पंचायतीराज क़ानून की जागरूकता को लेकर कार्य क़र रही हैं,  जिसमे वार्ड सभा, ग्राम सभा, जीपीडीपी की ग्राम सभा, की जिम्मेदारी व इनमे होने वाले कार्य तथा कोरम पूर्ति एवं होने वाले कार्यों, इन सभी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर  जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं 
आज दिनांक 26 सितंबर को  गाँव भयाडी , जयसिंहपुरा में वार्ड सभा का आयोजन जनप्रतिनिधियों क़े सहयोग से करवाया गया, सभी सभाओ में सामुदायिक मुद्दों पर प्रस्ताव तैयार कराये गए, जैसे पीने क़े पानी, नाली, सड़क, सामुदायिक भवन, महिला भवन आदि,
इन सभी प्रस्तावों को अक्टूबर में होने वाली ग्राम सभाओ में जमा करा क़र पास करवाने का प्लान किया गया, जिससे GPDP (ग्राम पंचायत विकास योजना) में जुड़वाया जा सकते है, इस अवसर वार्ड पंच सुनीता  भगवती,सुशीला, चमेली, रजनी, सविता, लक्ष्मी, संता, बबीता धनबईहरिराम, हरिया, सुधीर हरमन आदि उपस्थित।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................