प्रधानाचार्य के ट्रांसफर से लोगों में रोष, निरस्त करवाने की मांग को सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा
लक्ष्मणगढ़ (कमलेश जैन) स्थानीय कस्बे के सैकड़ो से अधिक लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में ग्रामीणों ने धनमत खान प्रिंसिपल के स्थानांतरण को निरस्त कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन में बताया कि उनके आने से पूर्व विद्यालय जो किले में संचालित है जो कि यह जीर्ण स्थिति में था। पूर्व की रियासत कालीन भवन को इनकी द्वारा मेहनत जन सहयोग से विरासत को समसा के बजट से एवं और अपनी मेहनत से विद्यालय की मरम्मत में रंग रोगन और अन्य कार्यों में लगभग 40 लाख रुपए लागत कर हेरिटेज लुक प्रदान किया है। विद्यालय को एक विद्या मंदिर की तरह संभाला है। प्रधानाचार्य के आने से पहले विद्यालय की छात्र संख्या 350 थी लेकिन उनके आने के बाद छात्र संख्या 550 से भी अधिक हो गई है।
अनुशासन में पढ़ाई का वातावरण बच्चों में बनने लगा तो प्रिंसिपल का स्थानांतरण हो गया। वैसे भी उनके कार्यकाल एक वर्ष तीन माह का शेष है। जिसका लाभ हम ग्रामवासी अपने ग्राम के बच्चों को दिलाना चाहते हैं ।जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से इस विद्यालय में अनुशासन में सुरक्षा बच्चों को प्रदान की है। एवं आज भी बरकरार बनीहै। इस विद्यालय से धानमत खान प्रिंसिपल का गहरा नाता रहा है। इस विद्यालय में पढ़े लिखे हैं ।इस विद्यालय को अपना कर्म स्थल मानते हैं ।जिसे उनका गहरा लगाव है । विद्यालय का विकास एवं छात्रों की पढ़ाई में अवरोध उत्पन्न हो बच्चों के हित को मध्य नजर रखते हुए इनका स्थानांतरण निरस्त कर लक्ष्मणगढ़ विद्यालय में ही रखा जाए। इस मौके पर पूर्व सरपंच बच्चू तिवारी पूर्व सरपंच मंगतू राम विजय सार्वजनिक पुस्तकालय अध्यक्ष रवि शर्मा गंगा लहरी प्रजापत पूर्व डायरेक्टर सूरज प्रकाश बेरवा मोनी हरियाणा इकबाल खान मोहम्मद रफीक राजू चौधरी विक्रम नरूका आदि लोग मौजूद थे।