खोदा पहाड़ निकला हांथी: किसने किया घोटाला? सरकारी चिकित्सक के नाम से फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर लगा पर्चियां बना कर मेडिकल स्टोर से दवा उठाने का मोटा खेल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी शिकायत

Jul 18, 2025 - 10:31
Jul 19, 2025 - 11:49
 0
खोदा पहाड़ निकला हांथी: किसने किया घोटाला? सरकारी चिकित्सक के नाम से फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर लगा पर्चियां बना कर मेडिकल स्टोर से दवा उठाने का मोटा खेल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले में आरजीएचएस के घोटाले में सरकारी चिकित्सक के नाम से फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर लगा पर्चियां लिख कर मेडिकल स्टोर से दवा उठाने के साथ फर्जी रूप से भुगतान का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुरानी खबर - चिकित्सा प्रभारी एवं अधिकारियों को आरजीएचएस की दवाओं में गड़बड़ी को लेकर करीब एक दर्जन चिकित्सकों को नोटिस देकर मांगे जवाब

अलवर जिले के राजगढ़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर सत्यप्रकाश मीना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए बताया की संलग्न सूची में उनके नाम की 75 पर्चियां है। इनमें केवल 12 पर्चियां उनके द्वारा लिखी गई है। तथा शेष 63 पर्चियां उनके द्वारा नहीं लिखा गया है। इन सभी पर्चियों की दवा राजगढ़ चिकित्सालय से करीब दस किलोमीटर दूर माचाड़ी ग्राम से लिया गया है। मीना ने इन कूटरचित पर्चियों की जांच कराने की बात दोहराई है।

साथ ही राजगढ़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत वरिष्ठ विशेषज्ञ डाक्टर डाक्टर कमलेश मीना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए बताया की संलग्न सूची में उनके नाम की 19पर्चियां है। इनमें केवल4 पर्चियां उनके द्वारा लिखी गई है। तथा शेष 15पर्चियां उनके द्वारा नहीं लिखा गया है।इन सभी पर्चियों की दवा राजगढ़ चिकित्सालय से करीब दस किलोमीटर दूर माचाड़ी ग्राम से सागर मेडिकोज तथा न्यू सैनी मेडिकल राजगढ़  से लिया गया है। मीना ने इन कूटरचित पर्चियों की जांच कराने की बात दोहराई है।
इधर जिले भर में चल रही अवैध दवाओं की दुकानों के अलावा, लाईसेंस किसका चला रहा है कौन?, झोला छाप डॉक्टरों की भरमार लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही बरकरार है। जिससे आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है।

Files

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................