निशुल्क मोतियाबिंद की जांच लेंस प्रत्यारोपण शिविर 2 अक्टूबर को
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
अशोक फाउंडेशन एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के द्वारा अधता निवारण महाअभियान के अंतर्गत 93 वा निशुल्क मोतियाबिंद जांच लेंस प्रत्यारोपण शिविर 2 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खंडेलवाल धर्मशाला तहसील के पीछे कस्बे में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा नेत्र संबंधित जांच निशुल्क होगी मोतियाबिंद वाले मरीजों का शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर में निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
मरीजों को दोपहर 1:00 बजे बस द्वारा जयपुर ले जाया जाएगा और वापस निशुल्क लाया जाएगा। शिविर में आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर साथ लाए।

