कपिल सैनी होंगे राजस्थान बैडमिंटन टीम के चयनकर्ता
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
69 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर जोधपुर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष एवं 19 वर्ष छात्र टीम का चयन किया जाएगा! चयनित टीम एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस टीम के चयन के लिये कोच कपिल सैनी निवासी मौजपुर को राजस्थान टीम का चयन कर्ता नियुक्त किया गया हैं।..इससे पहले भी कपिल सैनी कई प्रतियोगिताओं में चयन कर्ता की भूमिका निभा चुके हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, गूंदपुर में कार्यरत कपिल सैनी के पहली बार विधालय से चयन कर्ता बनने पर प्रधानाचार्य घनश्याम दत्त एवं समस्त स्टाफ ने ख़ुशी जाहिर करते हुये उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।