अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर 5 विद्यार्थियों सहित 7 घायल

Sep 30, 2025 - 03:43
Sep 30, 2025 - 11:45
 0
अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर 5 विद्यार्थियों सहित 7 घायल

लक्ष्मणगढ़,अलवर (कमलेश जैन)
लक्ष्मणगढ़- गढीसवाईराम रोड पर उछर गांव में अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा में सवार पांच विद्यार्थियों सहित 7 गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनमें से तीन को गंभीर अवस्था में अलवर रैफर किया गया है घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल हरसाना में पढ़ने वाले झालाटाला गांव के पांच विद्यार्थियों सहित अन्य सवारियों को ई रिक्शा चालक बैठाकर उछर गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो लक्ष्मणगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे कि ई रिक्शा पलट गया। और वहां पर ई-रिक्शा में सवार विद्यार्थियों में चीख पुकार मच गई आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने ई-रिक्शा को सीधा कर फंसे हुए सवारियों को बाहर निकाला। और घायलों को गढ़ीसवाईराम स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हादसे में छात्रा सोनिया छात्र दिलखुश छात्र पुष्पेंद्र छात्र दीपक छात्र सचिन एवं अन्य सवारी राहुल रिक्शा चालक राकेश मीणा घायल हो गए। जिनमें से छात्रा सोनिया छात्र दिलखुश एवं राहुल को अलवर रैफर कर दिया गया।

घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जिसमें फर्नीचर का सामान भरा हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................